Maiya samman yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर, इन लाभुकों को वापस लौटानी होगी पूरी राशि
Friday, Apr 25, 2025-07:32 PM (IST)

Maiya samman yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना (Maiya samman yojana) से राज्य की महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। वहीं इस बीच मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि, अगर लाभुक किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ उठा रही हैं तो मंईयां सम्मान योजना की पूरी राशि वापस लौटानी होगी। इसके साथ ही ऐसे लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना से भी वंचित कर दिया जायेगा।
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सघन जांच
बता दें कि, सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में पेंशन लाभुकों और मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सघन जांच हो रही है। सभी जिले से प्रखंडवार डबल पेंशन लेने वाली महिलाओं की रिपोर्ट भी मांगी गयी है। बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता की शर्तों के मुताबिक, पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके बावजूद भी पेंशन का लाभ ले रही हैं। वहीं अब ऐसी महिलाओं को योजना के पैसे वापस लौटाने होंगे।