सरयू राय ने दुबे के आग्रह को किया स्वीकार, कहा- राज्यसभा चुनाव में BJP का करेंगे समर्थन

6/14/2020 2:29:30 PM

 

नई दिल्ली/रांचीः झारखंड में 19 जून को राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा करते हुए कहा कि इस बार निर्दलीय विधायक सरयू राय राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दीपक प्रकाश का समर्थन करेंगे।

गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरयू राय जी मेरे परिवार के सदस्य हैं, उन्होंने हमेशा मूल्यों, सिद्धांतों और ईमानदारी की राजनीति की है। मैंने उनको राज्यसभा के 19 जून के चुनाव के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी, जो राय जी के भी पुराने मित्र हैं को समर्थन देने का आग्रह किया। वहीं सरयू राय ने सकारात्मक तरीके से ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि निशिकांत जी का ट्वीट मायने रखता है। मैं और भ्रमित नहीं हूं। सांसद ने कहा कि मेरा अनुरोध स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों की से 2 राज्यसभा सीटें निकलती हैं. फिलहाल, विधानसभा की संख्या 79 है क्योंकि बेरमो सीट से कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र सिंह का निधन हो चुका है। साथ ही 2 सीटें जीतने की वजह से हेमंत सोरेन ने दुमका सीट को छोड़ दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static