झारखंड के पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राजद में लोकतंत्र न होने का आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा
Wednesday, Sep 21, 2022-01:36 PM (IST)

मेदिनीनगरः झारखंड के पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
किशोर ने राजद के पलामू जिला चुनाव पदाधिकारी सुरेश पासवान पर पार्टी संविधान के विरुद्ध जिलाध्यक्ष चुनाव में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया। किशोर ने बताया कि नावाबाजार प्रखंड के निलंबित डेलीगेट (प्रतिनिधि) को जिला अध्यक्ष के चुनाव में मत देने की अनुमति देने से यह चुनाव ‘‘मनमाना एवं पक्षपात'' वाला हो गया, जिसे वह स्वीकार नहीं कर सकते।
किशोर ने कहा कि उन्होंने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है, जिसकी सूचना राजद की प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय कुमार को भी दे दी।