Jharkhand News... झारखंड के पूर्व मंत्री के नेतृत्व में चलाया जाएगा राष्ट्रीय एकता अभियान
Sunday, May 18, 2025-06:16 PM (IST)

रांची: झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री के एन त्रिपाठी अब देशभर में राष्ट्रीय एकता अभियान चलाने जा रहे हैं। यह अभियान मगध फाउंडेशन के अंतर्गत आज गठित संपूर्ण भारत सुरक्षा मंच के तहत देश भर के सभी राज्य व जिलों में चलाया जाएगा।
मगध कालीन भारत का सपना लेकर आगे बढ़ रहे मगध फाउंडेशन के अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि उनके राजनीति में होने की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के अभियान में रुकावट आने की स्थिति में वह देश हित के लिए राजनीति भी छोड़ सकते है। त्रिपाठी ने भारत और पाक की हालिया लड़ाई के दौरान की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि देश में विदेश नीति, व्यापार नीति और सुरक्षा नीति की समीक्षा की जानी चाहिए।
त्रिपाठी ने कहा कि भारत कभी भी चीन जैसे देशों के गैर जरूरी सामान का बाजार नहीं बन सकता क्योंकि ऐसे देश हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ देता है। इसके साथ ही त्रिपाठी ने यह भी सवाल उठाया कि विदेश मंत्री ने एयर स्ट्राइक के बाद आखिर किस माध्यम से पाकिस्तान को संदेश दिया है। देश को यह जानने का पूरा अधिकार है।