रबीन्द्रनाथ महतो ने ओम बिरला को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से दिल्ली के लिए किया विदा

Monday, May 26, 2025-06:48 PM (IST)

रांची: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से दिल्ली के लिए विदा किया। विधानसभा अध्यक्ष महतो ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को विदा करते समय उन्हें अंग वस्त्र और भगवान बिरसा मुंडा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

महतो ने बिरला से एयरपोर्ट स्थित अति विशिष्ट अतिथि कक्ष में बैठकर विभिन्न विधायी विषयों पर अनौपचारिक वार्तालाप भी की। विदित हो कि लोक सभा अध्यक्ष बिरला दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए थे। इस दौरान बिरला ने पुरानी सेंट्रल जेल स्थित बिरसा मुंडा स्मारक पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 25 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बिरला ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "यह देश के लिए भगवान बिरसा के बलिदान को दर्शाता है। उलगुलान के प्रणेता, धरती आबा भगवान बिरसा का जीवन प्रेरणा का स्रोत है।"

इससे पहले झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सुबह रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बिरला का स्वागत किया। बिरला ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बिरसा मुंडा की धरती को नमन करता हूं। यह वीरता, आदिवासी संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं की धरती है। झारखंड अपने आदिवासी समुदायों की संस्कृति को संरक्षित करते हुए आधुनिक विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यह धरती हम सभी के लिए प्रेरणा है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static