रांची में दर्दनाक सड़क हादसा: 14 साल के लड़के ने कार से 2 लोगों को रौंदा, एक की मौत....1घायल
Friday, May 16, 2025-01:04 PM (IST)

Ranchi Road Accident: झारखंड के रांची में 14 साल के एक नाबालिग लड़के ने कार से पैदल चल रहे दो लोगों को रौंद डाला। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।
नाबालिग लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरूवार अहले सुबह लालपुर थाना क्षेत्र के डिस्टीलरी पुल के पास की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप मिंज के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान प्रीति के रूप में हुई है जो कि डीएवी नंदराज स्कूल में टीचर है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का गाड़ी चलाना सीख रहा था। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। जिससे गाड़ी सड़क किनारे पैदल चल रहे प्रदीप मिंज और शिक्षिका प्रीति से जा टकराई। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां आज सुबह इलाज के दौरान प्रदीप मिंज की मौत हो गई।
नाबालिग पुलिस हिरासत में, केस हुआ दर्ज
वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।