चीन से समझौता करने वाले प्रधानमंत्री मोदी से कर रहे सवालः BJP नेता

6/22/2020 11:27:00 AM

रांचीः लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध को कम करने प्रयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने रविवार को कहा कि कभी चीन से समझौता करने वाले आज केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रधान ने पार्टी की ओर से आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए चीन के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला और कहा कि देश आज एक अलग मिजाज में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर नया भारत उभरकर आया है। भारत की सैन्य शक्ति पर सवाल खड़ा करने वाले अपने कारनामों को भूल जाते हैं लेकिन देश की जनता सब याद रखती है। कल तक कांग्रेस के लिए अक्साई चीन एक घांस उगने वाला जमीन का टुकड़ा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन के राजदूत से मिलते हैं तो पाकिस्तान में खुशियां मनाई जाती है, उनकी प्रशंसा की जाती है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश के मिजाज के साथ कभी खड़ी नही होती, यह पार्टी देश को दुर्बल देखना चाहती है। झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण अंग है, जिनकी सांझी सांस्कृतिक विरासत है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड निर्माण का सपना पूरा किया और मोदी झारखंड सहित पूर्वी भारत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रहे हैं। बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static