रामगढ़ में पदस्थापित पुलिसकर्मी ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

5/17/2022 12:40:13 PM

 

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में पदस्थापित एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रामगढ़ जिले में पदस्थापित सिपाही 32 वर्षीय प्यारे लाल शर्मा छत्तर मांडू में सेट टू में पदस्थापित था।

वह रामगढ़ शहर के न्यू कॉलोनी में परिवार के साथ रहता। सिपाही ने घर में ही आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने शहर के न्यू कॉलोनी पहुंच कर शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गिरिडीह जिले का रहने वाला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static