मेदिनीनगर में पुलिस ने छापा मारकर 8 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2 लाख रुपए नकदी बरामद

5/26/2021 1:05:53 PM

 

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने मंगलवार की शाम छापा मारकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो लाख रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि सुदना इलाके में एक मकान पर छापा मार कर पुलिस ने वहां से दो लाख रुपए नकद, ताश की गड्डी बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है और सभी सुदना इलाके के रहने वाले हैं।

मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस विजय शंकर ने बताया कि यह छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static