हजारीबाग में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 12 सदस्यों को किया गिरफ्तार

6/28/2021 12:53:22 PM

 

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर हजारीबाग के चौपारण एवं बरही पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके पास से नवंबर 2020 में चोरी हुई पिकअप वैन को हजारीबाग पुलिस ने जब्त किया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कोडरमा जिला के वाहन चोर गिरोह सदस्यों के नाम का खुलासा किया। इसके बाद कोडरमा से जिला पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर दो वाहन जब्त किया किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static