हेमंत सरकार का पुलिस प्रशासन तंत्र सिर्फ वसूली करने में मस्त: दीपक प्रकाश

4/5/2022 12:32:11 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने झारखण्ड पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। प्रकाश ने आज कहा कि हेमंत सरकार में पुलिस प्रशासन का खुफिया तंत्र फेल हो चूका है। पुलिस काम करने से कहीं ज्यादा वसूली में मस्त है।

पुलिस जनता को न्याय दिलाने के बजाये उलझाने में मस्त है। उन्होंने कोलकाता एसटीएफ द्वारा दुमका जिले से गिरफ़्तारी पर झारखण्ड पुलिस के ख़ुफ़िया तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोलकाता पुलिस झारखंड में रेड कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है किन्तु झारखंड पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगना पुलिसिया तंत्र पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि दुमका जिले में चलने वाली आपराधिक गिरोह को सरकार के लोगों का संरक्षण प्राप्त है। तभी तो दुमका पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री का पता भी नहीं चला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दो बार मिनी गन फैक्ट्री पर रेड हो चूका है। कोलकाता पुलिस के साथ साथ बिहार पुलिस भी दुमका में छापमारी कर चुकी है।

मामले में पूर्व में भी हथियारों का एक बड़ा खेप पकड़ा जा चूका है किन्तु झारखण्ड पुलिस के नाको तले हो रहे मिनी गन फैक्ट्री कि खबर नहीं होना दुर्भाग्यजनक है। प्रकाश ने कहा कि़ प्रदेश में सरकार से लेकर प्रशाशन तक वसूली करने में लगी है। लगातार झारखण्ड में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा लोगों कि़ हत्या हो रही । खनिजो का अवैध उत्खनन हो रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन मस्त है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static