कोरोना के 2 साल बाद हज यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे यात्री, रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत

Wednesday, Aug 10, 2022-05:33 PM (IST)

 

रांचीः कोरोना के 2 साल के लंबे अंतराल के बाद हज यात्रा पूरी करके झारखंड के हज यात्रियों के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार को हज यात्रियों का पहला जत्था रांची रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

सरकारी गाइडलाइन के अनुसार 2 साल के बाद इस बार हज यात्रा की इजाजत मिली थी। हज यात्रियों का कहना है कि हज के दौरान लोगो ने मुल्क की अमन शांति और भाईचारे के लिए भी दुआ की गई। वही इस बार सऊदी अरब जेद्दा के लिए रांची से फ्लाइट नहीं होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि रांची से भी जेद्दा के लिए फ्लाइट होती है लेकिन इस बार झारखंड के आजमीन ए हज को भी कोलकाता से फ्लाइट पकड़नी पड़ी जिस वजह से हज यात्रियों और परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static