धनबाद में पान दुकानदार का शव बरामद, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

3/26/2022 1:01:25 PM

 

धनबादः झारखंड में धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक पान दुकानदार का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर शांति नगर स्थित मैदान के समीप से एक युवक का शव बरामद किया गया है।

मृतक की पहचान दामोदरपुर सोम नगर निवासी मुकेश पंडित (30) के रूप में की गयी है। मुकेश पंडित की गोली मारकर हत्या की गयी है। मुकेश पंडित हीरापुर हटिया में पान दुकान चलाता था। शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर घर आया। इसके बाद वह दामोदरपुर में हो रहे हरिकीर्तन देखने के लिये चला गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static