OMG! कब्रिस्तान से 6 शव हुए गायब, पुलिस के भी उड़ गए होश

3/7/2024 5:16:47 PM

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब श्मशान घाट में दफनाए गए 6 शव गायब हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद ग्रामीण उसके शव को लेकर जमुनिया नदी तट स्थित कब्रिस्तान में दफनाने के लिए पहुंचे। कब्रिस्तान में बनी कब्रों की मिट्टी हटी देख ग्रामीण दंग रह गए। मामले में ग्रामीणों ने बताया कि 6 कब्रों से मिट्टी हटाकर शव निकाल लिए गए हैं। गांव वालों को आशंका है कि कब्र से शवों को निकालकर मानव अंगों की तस्करी की गई है।

PunjabKesari

उधर, जिन शवों की कब्र से चोरी हुई है उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कोई बड़ा तस्करी से जुड़ा हुआ गिरोह शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static