मां की ममता... खुद की जान की बलि देकर मां ने बचाई अपनी दुधमुंही बच्ची की जान

Friday, Feb 24, 2023-12:26 PM (IST)

पाकुड़: मां तो मां होती है। अगर बच्चे के सामने मौत आ जाए तो मां आगे खड़े होकर मौत का सामना कर लेती है, लेकिन अपने बच्चे को कुछ नहीं होने देती। ऐसी ही घटना झारखंड के पाकुड़ जिले से आई है जहां गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में एक महिला आ गई। महिला के गोद में दुधमुंही बच्ची थी, जिसे उसने किनारे फेंक दिया, लेकिन वह खुद की जान बचाने में सफल नहीं हो पाई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मायके आई महिला की मौत
मामला जिले के झिकरहाट्टी केकेडीएम हाई स्कूल के पास का है। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय मृतक हिना बीबी नामक महिला झिकरहाट्टी स्थित बहन के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शादी के बाद वह अपने मायके आई थी। वह मायके से निकल कर किसी काम से सड़क पर जा रही थी। इस दौरान वह बेटी को गोद में लेकर खड़ी थी।

महिला ने समय रहते बेटी को गोद से फेंका
तभी वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला ने समय रहते बेटी को गोद से फेंक दिया, बच्ची की जान बच गई और महिला की मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ओवरलोड था, जिस कारण ये घटना हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static