शादी के 10 साल बाद 3 बच्चों की मां को हुआ प्यार, बोली- पति के बजाय प्रेमी के साथ रहूंगी

3/29/2023 4:29:48 PM

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 3 बच्चों की मां और उसके प्रेमी को पति ने आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। 

ये भी पढ़ें- नई व्यवस्था के साथ शुरू हुआ 520 बेड का रांची सदर अस्पताल, नहीं पहुंचे बन्ना गुप्ता, संजय सेठ और सीपी सिंह
ये भी पढ़ें- झारखंड में 3 साल बाद हुई सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक, राज्यपाल बोले- अब हर 6 महीने में होगी बैठक

10 साल बाद 3 बच्चों की मां को हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक 10 साल पहले जिले के गोला प्रखंड ड़भातू गांव निवासी गुड़िया कुमारी का विवाह शहर के मोरामकला के रहने वाले विक्की कुमार के साथ हुआ था। दोनों के 3 बच्चे हैं, जिसमें एक 8 साल का बेटा, 4 साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। शादी के 10 साल बाद गुड़िया कुमारी को पुरबडीह गांव पिंटू कुमार के साथ प्रेम हो गया। दोनों छुप- छुपकर एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। इसी बीच पति ने पत्नी गुड़िया कुमारी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

​​​​​​​ये भी पढ़ें- ED ने धन शोधन के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव से 10 घंटे की पूछताछ
​​​ये भी पढ़ें- पूर्व MLA ममता देवी को हजारीबाग केस में हाईकोर्ट से मिली बेल, रामगढ़ मामले पर 31 मार्च को होगी सुनवाई

बच्चों में हुआ बंटवारा 
3 बच्चों की मां गुड़िया कुमारी ने कहा कि वह अब अपने पति के बजाय अपने प्रेमी पिंटू कुमार के साथ रहेगी। इसके बाद यह मामला थाने में पहुंच गया है जहां लिखित समझौता कराया गया, जिसमें महिला गुड़िया अपने 2 बच्चों के साथ अपने प्रेमी पिंटू कुमार उपाध्याय के साथ रहेगी जबकि इसी समझौते के तहत पति विक्की कुमार अपने 8 साल के बड़े बेटे के साथ रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static