घूमने के लिए Dhanbad के एक Mall पहुंचा बंदरों का झुंड, मची अफरा-तफरी; अब तक 56 लोगों को काट चुके

Friday, Nov 07, 2025-12:33 PM (IST)

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। यहां बंदर अब तक कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। बंदरों के आतंक से लोग दहशत में आ गए हैं। बंदरों ने वन विभाग की टीम को भी नहीं छोड़ा। उन पर भी हमला कर दिया।

56 लोगों को काट चुके हैं बंदर 
जानकारी के मुताबिक धनबाद शहर के प्रभातम माल और आसपास के इलाकों में बंदरों का झुंड देखा जा रहा है। काफी संख्या में बंदर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। बंदरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। लोग घर से बाहर निकलते हुए डरते हैं। कूद-फांद कर लोगों के घरों में बंदरों का झुंड पहुंच जाता है। घरों में बंदर जमकर उत्पात मचाते हैं। वहीं, पिछले छह दिनों में बंदर 56 लोगों को काट चुके हैं।

धनबाद शहर के प्रभातम माल पहुंचा बंदरों का झुंड 
हद तो तब हो गई जब घर ही नहीं बंदरों का झुंड धनबाद शहर के प्रभातम माल पहुंच गया। बंदरों को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। माल में पहुंचकर बंदर उधम मचा रहे हैं। बंदरों के डर से लोग अब माल में घूमने से भी डर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद बीते गुरुवार को वन विभाग की टीम बंदरों को पकड़ने पहुंची, तो बंदरों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में चार कर्मचारी घायल हो गए हैं, लेकिन बंदर उनके पकड़ में नहीं आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static