Dhanbad News: सामान लेने गया था नाबालिग बेटा, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि Shocked होकर पुलिस थाने पहुंची मां; फिर...

Friday, Nov 14, 2025-02:51 PM (IST)

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद से हैरान कर देने वाला है। यहां एक नाबालिग को अगवा कर उसकी जबरन शादी करा दी गई। वहीं, घटना के बाद नाबालिग की मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

नाबालिग की मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई
बताया जा रहा है कि 17 साल का लड़का सामान खरीदने बाजार गया था। इस दौरान अगवा कर उसकी जबरन शादी करा दी गई। लड़के की 15 साल की लड़की से शादी कराई गई है। घटना के बाद नाबालिग की मां ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। लड़के की मां ने बताया कि 8 नवंबर को उनका बेटा कुछ सामान खरीदने बाजार गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

"किसी को कुछ बताया तो बेटे की हत्या कर देंगे"
अगले दिन फोन काल आया जिसमें बताया गया कि लड़के की शादी करा दी है। व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर कहा कि कतरास आकर बेटे और उसकी पत्नी को ले जाओ। इतना ही नहीं लड़के की मां को धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो बेटे की हत्या कर देंगे। वहीं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

static