दुमका में छत से गिरकर मिस्त्री की मौत, नशे में था धुत

10/13/2021 1:56:59 PM

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में छत से गिर जाने से एक बढ़ई मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राखाबनी मुहल्ला निवासी बढ़ई मिस्त्री संजय शर्मा (30) सोमवार की रात में शराब के नशे में धुत था।

इसी क्रम में वह अपने घर की छत से नीचे गिर गया। परिजनों ने संजय शर्मा को फूलो झानो मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संजय शर्मा को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। मंगलवार को धनबाद में इलाज के दौरान संजय शर्मा की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static