झारखंड में अपराधी बेखौफ, मां-बेटी को बंधक बनाकर लूटी लाखों की संपत्ति

7/11/2020 6:09:38 PM

रांचीः झारखंड में अपराधी दिन-प्रतिदिन बेखौफ होते जा रहे हैं। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अज्ञात अपराधियों ने महिला एवं उसकी पांच साल की बच्ची को बंधक बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी में 30 साल की नेहा गुप्ता अपनी बेटी के साथ घर में सोई थी। महिला के पति विजय कुमार गुप्ता किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान अपराधी गुप्ता के घर के बाहर लगे ग्रील को काटकर अंदर घुसे और फिर मां और उसकी 3 वर्षीय बेटी को बंधक बना लिया।

अपराधियों ने मां और बेटी को बंधक बनाने के बाद अलमारी रखे कुछ पैसे, 3 अंगूठियां, कान की बालियां और चैन लूटकर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और महिला को आश्वासन दिलाया कि जल्दी ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static