भगवान कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को सद्बुद्धि दे: दीपक प्रकाश

6/20/2022 7:20:54 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने आज कांग्रेस नेता एवम रांची के पूर्व सांसद द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बोले गए असंसदीय शब्दों की कड़ी निंदा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हल्की और असंसदीय भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस पार्टी की फितरत में शामिल है। कांग्रेस की संस्कृति और परंपरा, संस्कार यही हैं।

इस प्रकार के बयान से कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा फिर एकबार पूरी तरह उजागर हुआ है। प्रकाश ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के विषय मे जब जब हल्की, असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जाता है, प्रधानमंत्री की लोकप्रियता उतनी ही बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ऐसे असंसदीय बयान की भर्त्सना करती है। और भगवान से प्रार्थना करती है कि ईश्वर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि दे।

प्रकाश ने कहा कि झारखंड में सत्ताधारी दलों के सहयोग से आयोजित भारत बंद को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। भारत बंद पूरी तरह विफल साबित हुआ। कहा कि ये पहली बार हुआ है जब इसप्रकार के बंद के आह्वान के दिन सरकारी आदेश से सरकारी विद्यालयों को भी बंद किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static