चतरा में पत्नी और पुत्री की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

7/16/2022 12:28:55 PM

 

चतराः झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पत्नी और पुत्री की हत्या करने के आरोपी जगदीश यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गेरी छेनी गांव निवासी जगदीश यादव की पत्नी दुलरिया देवी अपनी पुत्री मुन्नी के साथ रविवार की देर रात घर में सो रही थी तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों की जलाकर हत्या कर दी थी।

घटना को अंजाम देने के बाद से जगदीश यादव फरार चल रहा था। जगदीश की गिरफ्तारी शहर के जतराहीबाग इलाके से हुई है। कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में दुलरिया देवी की सास को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static