रांची: श्रम मंत्री ने कौशल विकास प्रशिक्षण 3.0 का किया शुभारंभ

3/2/2021 4:14:30 PM

 

रांचीः झारखंड के श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने तुपुदाना रांची के टूपुदाना में कौशल विकास प्रशिक्षण 3.0 का किया शुभारंभ किया।

सत्यानंद भोक्ता ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश एवं अथक प्रयास के कारण आज कौशल विकास प्रशिक्षण 3.0 का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0, एक नए तकनीकी एवं दिशा मार्ग के साथ कोरोना काल के बाद उमंग और उत्साह के साथ शुभारंभ किया गया। इस योजना से जुड़े सभी पदाधिकारियों धन्यवाद के पात्र हैं। |

वहीं श्रम मंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी सम्मान, युवा बेरोजगारी की लगभग सारी समस्याओं का हल और दायित्व राज्य सरकार एवं सभी प्रशिक्षण केंद्रों को जाता है। इसके सशक्तिकरण के बिना हमारा राज्य एवं देश सशक्त नहीं होगा। विवेकानंद ने ऐसा ही महसूस किया था कि भारत को विकसित बनाने और पश्चिमी देशों के सक्षम लाने के लिए महिला एवं युवा सशक्तिकरण अपरिहार्य है।

सत्यानंद भक्ता ने कहा कि सन् 2015 से रूरल सोसाइटी ऑफ झारखंड के हर एक सदस्य, प्रशिक्षक एवं इससे जुड़े हर व्यक्ति ने अपना पूरा योगदान निष्ठा एवं कठोर परिश्रम से दिया है, जिसके फलस्वरूप आज गर्व के साथ कह सकेंगे कि 200 से अधिक सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिए गए एवं 80 प्रतिशत प्रशिक्षु रोजगार से जुड़ गए है। चतरा, लातेहार, दुमका, लोहरदगा, गुमला, खूंटी एवं रांची से अधिक संख्या प्रशिक्षु आए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static