कल्पना सोरेन ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का लिया जायजा, छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित दिए टिप्स

Monday, Jun 24, 2024-05:58 PM (IST)

गिरिडीह: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ने गांडेय में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया। यहां कल्पना सोरेन स्टूडेंट्स से मिलीं।कल्पना मुर्मू सोरेन ने कम्प्यूटर लैब में सुविधाओं का जायजा लिया।

PunjabKesari

इसके बाद कल्पना ने क्लासरूम में शिक्षकों से सिलेबस सहित अन्य बातों की जानकारी ली। इस दौरान कल्पना ने छात्राओं से बातचीत भी की। कल्पना सोरेन ने छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित टिप्स दिए। बता दें कि बीते रविवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह में पवित्र स्थल मरांग बुरू दिशोम मांझी थान में पूजा अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

PunjabKesari

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह स्थित भोमियाजी महाराज मंदिर में भी दर्शन किया। कल्पना मुरारी बापू जी की राम कथा में भी शामिल हुईं और बापू से आशीर्वचन लिया।कल्पना सोरेन ने पपरवाटांड स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका और राज्यवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static