दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- झूठ की खेती बंद करे JMM

5/9/2021 7:13:13 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्य सत्ताधारी पार्टी झामुमो को झूठ की खेती बंद करनी चाहिए।

प्रकाश ने रविवार को कहा कि राज्य शासन की यह मुख्य पार्टी है इसलिये इनके नेताओं को गैर जिम्मेदाराना बयान से बचना चाहिये। जनता ने अगर सत्ता सौपी है तो जनता की ईमानदारी से सेवा करनी चाहिये ना कि अपनी नाकामियों को छिपाने केलिये केवल केंद्र पर दोषरोपन।

दीपक ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही परंतु राज्य सरकार संसाधनों का प्रबंधन भी ठीक से नही कर पा रही।परिणामस्वरूप जनता बेहाल है, मरीज तड़प तड़प कर मरने को विवश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static