JMM-कांग्रेस ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर कहा- देश में तानाशाही की स्थिति से जनता परेशान

3/24/2024 9:48:01 AM

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि देश में तानाशाही की स्थिति बनी हुई है इससे लोग परेशान है।

बंधु तिर्की ने कहा कि हमारे राज्य के हेमंत सोरेन को त्याग पत्र देना पड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की हालत देख रहे हैं। 2024 के चुनाव के बाद इनके कितने लोग जेल जाएंगे यह समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे देश नहीं चलता है। झारखंड में बीजेपी को जनता उसकी औकात बता देगी। वहीं, सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएमएलए का उपयोग ईडी करती है। तीन को छोड़ कर किसी को गिरफ्तार कर सकती है। हेमंत जी को गलत ढंग से फंसाया गया। शराब घोटाला के 300 करोड़ का मनी ट्रेल कहा जा रहा है, लेकिन मिल नहीं रहा है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र को समाप्त करो। कांग्रेस की खातों को सील कर दिया गया। तीस साल पहले सीताराम केसरी के जमाने में 14 लाख करोड़ से अधिक का राशि है, जिसमे फाइन लीजिए, लेकिन फाइन से ज्यादा राशि कैसे ले रही है। यह हमला देश के लोकतंत्र पर है। देश में चुनाव एक समान भूमि पर चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के मुखिया को क्यों नहीं हटाया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को इस और ध्यान देना चाहिए। केजरीवाल और हेमंत सोरेन ने पूछा कोर्ट से हमें क्यों बुलाया जा रहा है। एक मुख्यमंत्री को आवास से उठाया जा रहा है दूसरे को राजभवन से उठाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static