Jharkhand Weather: झारखंड में आज से बरसेंगे बादल! 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, वज्रपात का अलर्ट भी जारी

Wednesday, Feb 19, 2025-11:55 AM (IST)

Jharkhand Weather: फरवरी का आधा से ज्यादा महीना गुजर चुका है। झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में तीखी धूप देखी जा रही है, लेकिन इसी बीच फिर से मौसम में बदलाव होगा। 

PunjabKesari

झारखंड के 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह बारिश की संभावना है। झारखंड के 6 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज से लेकर 22 फरवरी तक तेज गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार, बारिश होती है तो फिर उसके बाद तेज गर्मी का दौर भी शुरू हो जाएगा। जिन जिलों में तेज बारिश की संभावना है उनमें बोकारो, धनबाद, रामगढ़, पुरुलिया, गिरिडीह और हजारीबाग शामिल हैं।

PunjabKesari

कोल्हान इलाके में गर्जन के साथ बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, खासकर आज कोल्हान इलाके में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 20 फरवरी को रांची, बोकारो, रामगढ़, पलामू आदि इलाके में बादल गरज सकते हैं और कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पूरे राज्य में एक साथ बारिश नहीं होगी बल्कि अलग-अलग जिलों में अलग-अलग समय में बारिश हो सकती है। कई जिले में सिर्फ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकते हैं। रांची में 21 फरवरी को सुबह में धुंध व दिन में आकाश में बादल छाये रहेंगे। बीते मंगलवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static