Jharkhand Weather: झारखंड में उत्तरी-पश्चिमी हवा ने बढ़ाई ठंड, लोगों को गर्म कपड़ों की पड़ी जरूरत, इस दिन फिर से बदलेगा मौसम

Saturday, Feb 08, 2025-11:40 AM (IST)

Jharkhand Weather: एक बार फिर से झारखंड (Jharkhand Weather) में ठंड बढ़ गई है। आने वाले 24 घंटों में ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।

PunjabKesari

उत्तरी-पश्चिमी हवा ने बढ़ाई ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल रात में ठंडक महसूस की जाएगी। पिछले 24 घंटों में इसमें गिरावट आई है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय हो रहा है। इससे बादलों की आवाजाही शुरू होने का अनुमान है। बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। तापमान बढ़ने से मौसम में गर्माहट घुलेगी।

PunjabKesari

10 फरवरी के बाद फिर चढ़ेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तरी एवं मध्य भाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि, दक्षिणी भाग में अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 10 फरवरी से बादल छाने की संभावना है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। 10 फरवरी के बाद पारा फिर चढ़ेगा, इससे गर्मी लगेगी।

PunjabKesari

गर्म कपड़ों में दिखे लोग 

पिछले 24 घंटों में यह 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों को अचानक ठंड महसूस होने लगी है। बीते शुक्रवार सुबह 10 बजे तक हवा में ठंडक थी और लोग गर्म कपड़ों में दिखने लगे। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान चतरा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static