झारखंड में ठंड का सितम खत्म! बढ़ने लगा तापमान, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल। Jharkhand Weather Forecast
Tuesday, Feb 04, 2025-12:57 PM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। फरवरी (February Weather Jharkhand) का महीना शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां लोगों को गर्मी (Summer Weather) का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों तक राज्य के न्यूनतम तापमान (Jharkhand Temperature) में कोई बड़े बदलाव नहीं होने की बात कही है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान( Jharkhand Weather Forecast)
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी (Snow Fall) नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ (Westren Disturbances) का असर भी नहीं देखा जा रहा है। वहीं आज यानी मंगलवार को भी दोपहर में अच्छी-खासी धूप देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी का एहसास (Rising Temperature in Jharkhand) होगा। शाम को ठंडी-ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना होगा। फिलहाल बारिश (Rain in Jharkhand) और शीतलहर (Cold Wave in Jharkhand) की कोई संभावना नहीं है।
Aaj Ka Mausam: जानें आज का तापमान कैसा रहेगा?
सोमवार को राज्य भर का सबसे Minimum Temprature 9.8 डिग्री सेल्सियस गुमला जिला में रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य का Maximum Temprature 34.2℃ सरायकेला खरसावां जिले का रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड में अधिकांश जगहों पर Maximum Temprature 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, इधर Minimum Temprature 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।