Aaj ka Mausam: फरवरी में झारखंडियों को गर्मी का एहसास! तापमान में होगी बढ़ोतरी; जानें आज का Weather Update

Sunday, Feb 02, 2025-11:50 AM (IST)

रांची: फरवरी शुरू होते ही झारखंड का मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी का एहसास होते दिख रहा है। वहीं, आज यानी रविवार को भी न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

"दिन में हल्की गर्माहट व रात में ठंड से राहत मिलेगी"।। Aaj ka Mausam।। आज का मौसम 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आंशिक बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, पश्चिमी ठंडी हवा व हिमालय में बर्फबारी भी नहीं देखी जा रही है। इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है। आनंद ने बताया कि दिन में हल्की गर्माहट व रात में ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान के रांची के अनुसार 2 और 3 फरवरी को सुबह के वक्त कोहरा और धुंध बने रहने का अनुमान है। हालांकि दिन चढ़ने के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। 4 और 5 फरवरी को भी दिन की शुरुआत हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे और धुंध से होगी। इसके बाद आंशिक बादल बनने की संभावना है। 6 और 7 फरवरी को राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिन की शुरुआत कोहरे और धुंध से होगी और उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम में सुबह में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। हालांकि, दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे व शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 28 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 31 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

बीते शनिवार को राज्य के सभी 24 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। बीते शनिवार राज्य में सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान चतरा जिले में 10.2℃ रिकॉर्ड हुआ है। 1 फरवरी राज्य का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला खरसावां में रिकॉर्ड हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static