Jharkhand Ka Mausam: सुबह और शाम में होगा ठंड का एहसास! झारखंड में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें

Tuesday, Feb 11, 2025-06:11 PM (IST)

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के मौसम (Jharkhand weather) में बदलाव होने की संभावना अभी नहीं है। विभाग के मुताबिक, झारखंड में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (Minimum temperature ) में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में हल्का धुंध छाया रहेगा लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र ने कहा कि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation ) उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय है। फिलहाल अभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पार हो चला है।

PunjabKesari

Jharkhand Weather; झारखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान ( highest temperature) सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया। सरायकेला का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लोगों को सुबह और शाम ठंड का अहसास होता रहेगा।

PunjabKesari

Today’s Ranchi weather; रांची का मौसम

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि, आज यानी 11 फरवरी 2025 को रांची (ranchi) का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो कि, सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 3.8 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Geeta

Related News

static