Jharkhand पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टुनेश लकड़ा सहित JJMP के 6 उग्रवादी गिरफ्तार

3/14/2024 11:30:42 AM

Garhwa: झारखंड के गढ़वा (Garhwa) जिले के रंका पुलिस पर हमला करने व विभिन्न घटनाओं में संलिप्त जेजेएमपी का मोस्ट वांटेड एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिलांतर्गत नारायणपुर थाना के करमा गांव से गिरफ्तार किया गया। झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एरिया कमांडर टुनेश के अलावा जेजेएमपी के 5 अन्य उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी जशपुर पुलिस मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी अंकित गर्ग ने दी।

मौके पर गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय भी मुख्य रूप से मौजूद थे। टुनेश पर पिछले 17 दिसंबर 2023 की रात रंका थाना अंतर्गत ढेंगुरा जंगल में पुलिस पर हमला करने का आरोप था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिस पर झारखण्ड पुलिस ने 5 लाख का इनाम भी घोषित रखा था।
बकौल आईजी टुनेश के बलरामपुर व जशपुर क्षेत्र में अन्य साथियों के छिपे होने की सूचना झारखंड पुलिस से मिली। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह व बलरामपुर के एसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह को अवगत कराते हुए तत्काल टीम गठित कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया, जिसमे संयुक्त टीम का नेतृत्व बलरामपुर जिले के पुलिस अनुभागीय अधिकारी कुरकुरी विनोद मंडावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर कर रहे थे।

टीम ने कार्रवाई करते हुए नारायणपुर व कुरकुरी में दबिश देकर टुनेश सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उनकी ली गई तलाशी में एक एके 47, एक मैग्जीन, 90 राउंड कारतूस, एक चांपड़ सहित अन्य सामान बरामद किए गए। जिससे पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static