आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद झारखंड की सियासत तेज, मंत्री पद की रेस में इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय आगे

Wednesday, Jun 12, 2024-12:41 PM (IST)

रांची: झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से और कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही इंडिया गठबंधन में सियासी हलचल तेज हो गई है।

मंत्री पद की रेस में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी सबसे आगे हैं। वहीं, दीपिका पांडेय सिंह का नाम भी चर्चा में है। दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस कोटे से मंत्री या फिर विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी पहलुओं से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है। केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से बात कर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा करेगी।

दरअसल, इंडिया गठबंधन में लोकसभा चुनाव से विधायक इरफान अंसारी का कद बढ़ा है। अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़ी बढ़त दिलाई है। इस विधानसभा से नलिन सोरेन को लगभग 50 हजार का लीड मिला। इसलिए मंत्री पद की रेस में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी सबसे आगे हैं। वहीं दुमका, जामा और नाला से पार्टी पिछड़ गयी। इन विधानसभा में सीता सोरेन ने अपनी बढ़त बनायी थी। वहीं, मीर प्रदेश के नेताओं के साथ आज लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मीर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिल कर पार्टी की भावना से अवगत करा सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static