"मैं BJP के बड़े नेताओं की वजह से हारी", सीता सोरेन बोलीं- चुनाव में भाजपा के संगठन की मजबूती देखने को नहीं मिली

6/19/2024 5:35:11 PM

रांची: लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद जामा से विधायक रही सीता सोरेन ने भाजपा के कई बड़े नेताओं के ऊपर आरोप लगाए हैं। सीता सोरेन ने कहा कि चुनाव में भाजपा के संगठन की जो मजबूती है, वह देखने को नहीं मिली। भाजपा के कार्यकर्ता मनमानी पर उतर आये थे।

सीता सोरेन ने अपनी हार के लिए भाजपा के बड़े नेताओं व विधायक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भाजपा की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी व सारठ विधायक रणधीर सिंह पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। सीता सोरेन ने कहा कि भाजपा की पाकुड़ विधानसभा की प्रभारी लुईस मरांडी और दुमका लोकसभा क्षेत्र के संयोजक रणधीर सिंह ने विश्वासघात किया। यही मेरी हार की मुख्य वजहों में से एक है।

सीता सोरेन ने कहा कि हालांकि बहुत बड़े अंतर से हार नहीं हुआ, आम जनता का समर्थन और प्यार मिला, इस कारण हार का अंतर कम रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static