"हेमंत सोरेन जी लिखकर रख लो विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से BJP की सरकार बनेगी", Ranchi में बोले अमित शाह

Saturday, Jul 20, 2024-05:15 PM (IST)

रांची: गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी शनिवार को रांची में कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने जनता से कहा कि आपने राज्य में 9 सीटें जीतकर कमल का झंडा फहराने का काम किया है, लेकिन इसके साथ-साथ 52 सीटों पर कमल खिलाने का काम भाजपा के पक्ष में झारखंड की सरकार ने किया है।

PunjabKesari

"चुनाव BJP जीती और अहंकार कांग्रेस में आ गया"
अमित शाह ने कहा कि मैं आज बताकर जाता हूं कांग्रेस वालों, हेमंत सोरेन जी लिखकर रख लो झारखंड में 24 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा की चुनाव में न केवल झारखंड बल्कि देश भर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल के बाद इस देश में किसी एक नेता को तीसरी बार पीएम चुनने का काम देश की जनता ने किया है। वो नेता का नाम है नरेंद्र मोदी। मोदी जी को लगातार तीन बार पीएम बनने का इस देश की जनता ने सौभाग्य दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज एक अजीब बात करने आया हूं। कई बार देखते हैं कि विजय के बाद लोगों में अहंकार हो जाता है। लेकिन पराजय के बाद अहंकार आया हो ऐसा मैं पहली बार देख रहा हूं। देश में किसकी सरकार बनी है। चुनाव कौन जीता और अहंकार कांग्रेस को आया है। संसद में आपने देखा होगा कि राहुल गांधी जी कार्यकलाप इतना अहंकार कोई दो तिहाई मत से जीतने के बाद भी नहीं पालता। मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस चीज का अहंकार पाल रहे हो। इस देश में 12 लाख करोड़ का घपले घोटाले करने का अहंकार है। इस देश में परिवारवाद चलाने का अहंकार है। इस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का अहंकार है। आपको किस बात का अहंकार है।

PunjabKesari

"झारखंड हमेश से नक्सलवाल से पीड़ित रहा"
अमिता शाह ने कहा कि झारखंड हमेश से नक्सलवाल से पीड़ित रहा, लेकिन नरेंद्र मोदी जी 10 सालों में झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। यहां की सरकार कहती है कि हम विकास कर रहे है। कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में झारखंड के विकास के लिए मात्र 84000 करोड़ ने दिया है, वही मोदी जी ने 3 लाख 84 हजार रुपये झारखंड के विकास के लिए दिया है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के लिए 18000 करोड़ रेलवे 1000 करोड़ एयरपोर्ट, एम्स दिया। बिरसा मुंडा के पैतृक गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के एक सांसद के घर से 300 करोड़, मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपये बरामद होते है। कांग्रेस जेएमएम बताए कि यह पैसा किसका है। जिस मंत्री के घर से 30 करोड़ मिला उसको क्लीन चिट देने वाला है। 300 करोड़ का जमीन घोटाला, 40 करोड़ का शराब घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग का घोटाला करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है।

"आप भाजपा की सरकार बनाइए और..."
अमित शाह ने कहा, "आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासियों की चिंता करने के बजाय 'भूमि जिहाद' और 'लव जिहाद' करके भूमि और जनसंख्या के संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। हजारों घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं, प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं और जमीन खरीदते हैं। आने वाले दिनों में आदिवासियों की आबादी कम होने वाली है, यह अब भी कम हुई है। आप भाजपा की सरकार बनाइए और हम श्वेत पत्र लाकर अपने आदिवासियों की भूमि, जनसांख्यिकी और आरक्षण को सुरक्षित करेंगे।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static