रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दो शहरों के लिए शुरू होगी नई विमान सेवा, डीजीसीए की मिली मंजूरी

Tuesday, Sep 03, 2024-03:16 PM (IST)

रांची: झारखंड में हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पुणे और हैदराबाद के लिए जल्द ही सीधी विमान सेवाएं शुरू होने वाली हैं। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्य ने इस बारे में बताया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दोनों शहरों के लिए नई विमान सेवा शुरू की जायेगी। डीजीसीए की तरफ से इसके लिए अनुमति मिल गयी है। जल्द ही समय-सारिणी भी जारी कर दी जाएगी।

बता दें कि वर्तमान में इंडिगो का पुणे-रांची विमान (संख्या-6ई6484) सुबह 7.41 रांची आता है। इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान (संख्या-6ई421) सुबह 10.25 बजे रांची आता है। वहीं दूसरा विमान हैदराबाद-रांची (संख्या 6ई186) रात 8.30 बजे रांची आता है।दरअसल पिछले कुछ दिनों में झारखंड से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है, जिसको लेकर अब एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही ह

गौरतलब है कि रांची से पुणे और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों  का समय बचेगा और उन्हें ट्रांजिट फ्लाइट्स की झंझटों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static