जीजा ने मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्त संग मिलकर शादीशुदा साली से किया गंदा काम, जंगल में छोड़कर भागे आरोपी

Friday, Sep 11, 2026-12:04 PM (IST)

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में 23 साल की एक शादीशुदा महिला के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने रेप किया, जिनमें उसका जीजा भी शामिल था। यह घटना बुधवार शाम गोपीकांदर पुलिस स्टेशन इलाके के खजूरडंगल जंगल में हुई। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने जीजा के बुलाने पर वहां गई थी। वहां उसके जीजा और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया और फिर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़िता अपने मायके लौटी और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

गोपीकांदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सुमित भगत ने कहा, "दिन के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा और उसका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है।" अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static