लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

Sunday, Aug 25, 2024-02:22 PM (IST)

रांची: लोजपा (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री चिराग पासवान रांची पहुंच गए हैं। पासवान झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के साथ चिराग पासवान झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान पहली बार रांची पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्र मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मेरा जब जन्म हुआ था तो उस समय झारखंड -बिहार एक था और मैं एक बिहारी हूं। पासवान ने कहा कि मैं झारखंड को एक मजबूती देने का भी काम करूंगा। आने वाले दिनों में पार्टी झारखंड में मजबूती से चुनाव लड़े और मजबूती उपस्थिति बने।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) अब झारखंड में भी अपनी सियासी हैसियत बढ़ाना चाहती है। पार्टी ने 25 अगस्त रविवार को रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। शहर के एक बड़े होटल में होने वाली इस बैठक में झारखंड में नवंबर-दिसंबर में संभावित विधानसभा चुनाव के साथ-साथ हरियाणा और अगले साल बिहार विधानसभा के चुनाव की रणनीति पर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। लोजपा-आर की बैठक इस लिहाज से भी अहम मानी जा रही है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। यह तय है कि एक बार फिर चिराग पासवान को सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी और सदस्य बैठक में शिरकत करने के लिए बीते शनिवार को ही रांची पहुंच चुके हैं। इस बैठक के पहले लोजपा (आर) की झारखंड इकाई ने राज्य में 28 विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं और इनपर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसके बाद तय होगा कि एनडीए फोल्डर के तहत कितनी और किन-किन सीटों पर दावेदारी पेश की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static