झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, आने वाले दिनों में तापमान में होगी वृद्धि

Monday, Feb 20, 2023-01:11 PM (IST)

रांची: झारखंड के कई जिलों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। कुछ शहरों में गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 5 दिनों में राज्य के तापमान में वृद्धि होगी। यह वृद्धि 5 से 6 डिग्री तक हो सकती है।

अन्य जिलों में भी बढ़ गया है तापमान
जानकारी के मुताबिक बीते रविवार सुबह को राजधानी रांची का तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री दर्ज किया। सुबह के तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ गया है। बात करें जमशेदपुर जिले की तो यहां अधिकतम 32.8 और न्यूनतम 17.9 डिग्री सबसे अधिक रहा।

गर्म हवा ने बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने बदलते मौसम के पीछे वजह हवा के रूख को बताया है। पूरे राज्य में अधिकतम 3 और न्यूनतम सामान्य तापमान से 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उत्तर दिशा से आने वाली हवा के साथ पश्चिम की शुष्क और गर्म हवा ने भी मौसम का मिजाज बदला है। वहीं, धीरे- धीरे पश्चिम की गर्म हवा जोर पकड़ेगी और वातावरण गर्म होने लगेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static