Gold-Silver Price Ranchi: रांची में धड़ाम से गिरी चांदी, सोने की कीमतों में भी गिरावट; जानें 22-24 कैरेट Gold का Rate
Saturday, Nov 22, 2025-12:50 PM (IST)
Ranchi Gold-Silver Rate: देश में शादी का सीजन शुरू हो गया है और सोने-चांदी की खरीदारी भी तेज हो गई है। ऐसे में रांची में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, लेकिन आज रांची में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
रांची में 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,15,800 रुपये था, जबकि आज इसकी कीमत 1,15,400 रुपये है। यानी इसके भाव में 400 रुपये की गिरावट है। वहीं, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,21,590 रुपये के भाव से खरीदा गया था। आज इसकी कीमत 1,21,170 रुपये है। यानी इसके भाव में 420 रुपये की गिरावट है। वहीं, प्रति किलो चांदी 1,69,000 रुपये के भाव से बेची जा रही है जबकि कल शुक्रवार को चांदी 1,73,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेजी गई थी। यानी इसके भाव मे 4000 रुपये की गिरावट है।
बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,55,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,14,100 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,24,560 रुपये और चांदी 1,54,530 रुपये प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,14,198 रुपये,और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,24,580 रुपये और चांदी 1,54,530 रुपये प्रति किलो रुपये के रेट से बेची जा रही है।

