बेटी मंजू के साथ BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक सुकर रविदास, बाबूलाल और हिमंत ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Tuesday, Oct 15, 2024-01:26 PM (IST)

रांचीः झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं द्वारा दल-बदली का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत सोमवार को कांग्रेस की जमुआ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी ने आज अपने पिता एवम पूर्व विधायक सुकर रविदास और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।  प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा ने ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।    

"भाजपा होगी ओर अधिक मजबूत"
वहीं इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंजू कुमारी की योग्यता, अनुभव और परिश्रम से भाजपा क्षेत्र में और मजबूत होगी। सुकर रविदास जनसंघ काल से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़े रहे हैं। दो बार 1977 और 1995 में पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि यह परिवार भाजपा से जुड़ा परिवार है। उन्होंने कहा कि पिता और पुत्री दोनों का पार्टी में शामिल होना एक प्रकार से घर वापसी है।  

हिमंत बिस्वा सरमा ने वर्तमान झारखंड सरकार पर साधा निशाना
इस अवसर पर असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड से भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को हटाने, राज्य में सुशासन को स्थापित करने के लिए सबका साथ जरूरी है। झारखंड को कुशासन से मुक्त करवाने के लिए भाजपा सभी वर्गों, राज्य के शुभचिंतकों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि जो साथी पार्टी छोड़कर गए हैं उन्हें फिर से वापस लाकर झारखंड में नया सवेरा लाना है, विकसित झारखंड बनाना है।  

डॉ मंजू कुमारी ने की पीएम मोदी की प्रशंसा
साथ ही इस दौरान डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित और समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की करोड़ों महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़ रही हैं। जनधन खाता हो, शौचालय निर्माण हो, प्रधानमंत्री आवास हो या तीन तलाक की समाप्ति सभी ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static