BJP सत्ता में आई तो झारखंड के संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल में लागू होगा NRC: हिमंत बिस्वा

Tuesday, Oct 01, 2024-12:09 PM (IST)

रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में सत्ता में आती है तो वह राज्य के संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडलों में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करेगी।

शर्मा ने यह भी कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर गरीबों के लिए 5 लाख मकान बनाए जाएंगे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। रांची के टाटीसिलवई में भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' को संबोधित करते हुए शर्मा ने दोहराया कि राज्य में जनजातीय आबादी 'तेजी से घट रही है', जबकि 'बांग्लादेशी घुसपैठियों' की आबादी बढ़ रही है। उन्होंने कहा, "संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल में घुसपैठिये कब्जा कर रहे हैं।

हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो हम इन जगहों पर एनआरसी लागू करेंगे। इसके बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर खदेड़ दिया जाएगा।" झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने हेमंत सोरेन सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत घरों के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मैं वादा करता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झारखंड में गरीबों के लिए कम से कम पांच लाख घर बनाए जाएंगे।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static