जमशेदपुर में अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से मचा हड़कंप,1KM तक फैला धुँआ,... घुटने लगा दम; घर छोड़कर भागे लोग
Friday, Jun 06, 2025-03:07 PM (IST)

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर के एक गांव में गुरुवार देर रात फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। साथ ही जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग तो अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना डिमना थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में अलकतरा फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में मौजूद एक टंकी के फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। फैक्ट्री में विस्फोट के बाद उठा जहरीला धुआं करीब एक किलोमीटर तक फैल गया। डिमना चौक से उठा धुआं कुछ ही समय में पटमदा-बोड़ाम जाने वाली मेन रोड़ तक फैल गया। जहरीले गैस के रिसाव से स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोगों का दम घुटने लगा। साथ ही खुजली और खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़े प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया। जिसके बाद लोगों को राहत मिली।