जमशेदपुर: बिरसा वाटर पार्क में हादसा, 5 साल की मासूम बच्ची की डूबने से दर्दनाक मौत; सदमे में परिवार

Friday, Jun 06, 2025-09:18 AM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में गालूडीह स्थित बिरसा वाटर पार्क में पांच साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लड़की अपने माता-पिता के साथ गालूडीह स्थित पार्क के जलाशय में थी। घाटशिला के उप विभागीय अधिकारी (एसडीओ) सुनील चंद्रा ने  बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वाटर पार्क को बंद कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। इससे तीन साल पहले इसी वाटर पार्क में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static