पिता को हुआ कैंसर, पूरे परिवार ने सदमे में लगा ली फांसी...4 की मौत से मचा हड़कंप
Saturday, May 24, 2025-06:57 PM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक ही परिवार के 4 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार (40), उनकी पत्नी डोली देवी (35) और उनकी नाबालिग बेटियों के शव शुक्रवार रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर स्थित उनके घर में फंदे से लटके मिले।
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि गम्हरिया स्थित एक इस्पात संयंत्र में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम करने वाले कृष्ण कुमार को हाल ही में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से काफी तनाव में थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।