चक्रवात ‘यास'' के बाद झारखंड में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का प्रयास कर रही राज्य सरकार

5/30/2021 10:41:22 AM

रांचीः झारखंड में कोविड-19 रोधी टीके की 8,24,970 खुराकें उपलब्ध हैं और राज्य सरकार इस सप्ताह आए चक्रवाती तूफान ‘यास' के गुजरने के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की तैयारी में है।

झारखंड के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की कुल 6,70,880 खुराकें उपलब्ध हैं जबकि 18 वर्ष से 45 वर्ष उम्र के लोगों के लिए कुल 1,54,090 खुराकें हैं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह राज्य में आये चक्रवाती तूफान ‘यास' के चलते पिछले तीन दिनों में कई इलाकों में टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। खराब मौसम के चलते कई स्थानों पर टीकाकरण स्थगित भी करना पड़ा लेकिन अब राज्य में टीकाकरण अभियान की गति बढ़ायी जायेगी।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए कुल 56,674 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 687 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस दौरान 1982 लोग ठीक हो गए। कोविड-19 से राज्य में पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मृत्यु हुई तथा वर्तमान में कुल 11,783 उपचाराधीन मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 3,35,417 लोग संक्रमित पाए गए हैं तथा अब तक कुल 4,945 लोगों की मौत हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static