मुहर्रम की तैयारी के दौरान बिजली के तार में दौड़ा करंट, संपर्क में आने से 1 व्यक्ति की मौत...3 घायल
Monday, Jul 07, 2025-02:07 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बीते रविवार को मोहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 3 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर घोड़थंभा पुलिस चौकी के अंतर्गत चाकोसिंघा इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे हुयी। गिरिडीह के उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने बताया कि यह घटना तब हुई जब ताजिया का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार के संपर्क में आ गया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग ताजिया रख रहे थे तभी यह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।" एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।