BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- कोरोना काल में रेल पुलिस ने नि:स्वार्थ भाव से निभाया कर्तव्य

8/28/2021 1:19:58 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना काल में रेल पुलिस ने नि:स्वार्थ भाव से अपना कर्तव्य निभाया है।

कुजूर ने रांची रेलवे पुलिस फोर्स कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विश्व भर में कोरोना की दूसरी लहर से लोग काफी परेशान हुए, ऐसे में कोरोना काल में बहुत से लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगो की सेवा की। न सिर्फ कोरोना से बचाव के लिए बल्कि मानव तस्करी जैसे गैर कानूनी काम को रोकने में रेलवे सुरक्षा बल की अहम भूमिका है।

भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधने का काम महिला मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 22 अगस्त से 29 अगस्त तक कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में रांची रेलवे पुलिस फोर्स के पुरुष एंव महिला जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static