Dumka Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर...बीच सड़क पर मौत

Thursday, Dec 19, 2024-03:05 PM (IST)

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को सड़क हादसे में वृद्ध महिला समेत 2 लोगोंं की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के रामगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बिंदी देवी की मौत हो गई। साथ ही बिंदी देवी का 10 वर्षीय पोता विमल मंडल भी घायल हो गया। बिंदी देवी अपने घर के सामने बाइक पर सवार होकर अपने पोता विमल मंडल के साथ राशन दुकान जा रही थी। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रहे बाइक सवार ने महिला को ठोकर मार दी, जिससे वृद्ध महिला की मौत हो गई। बाइक सवार युवक भी बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। रामगढ़ थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए दुमका के फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने भी दमतोड़ दिया। वहीं, मृत महिला के परिजनों को मुआवजे देने की मांग को लेकर शव को पथरिया गांव के पास सड़क पर रखकर रामगढ़- दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया है। रामगढ़ थाना की पुलिस के साथ अंचल निरीक्षक परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static