Dumka Gangrape: "भारत के लोग अच्छे हैं, लेकिन मेरा आरोप सिर्फ दोषियों के लिए है", नेपाल जाने से पहले बोली स्पेनिश महिला

3/6/2024 12:11:22 PM

Dumka: झारखंड के दुमका (Dumka) जिले में स्पेन से भारत घूमने आई महिला और उसका पति अपनी आगे की जर्नी के लिए बीते मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका से रवाना हो गए हैं। वह दोनों बाइक से नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

जाने से पहले पीड़िता ने कहा, मैंने हंसडीहा में इस वजह से रात बीताने का फैसला लिया था क्योंकि वह जगह बेहद शांत थी। बहुत खूबसूरत थी। हमने सोचा था कि यहां किसी तरह का कोई खतरा नहीं होगा। इस घटना के लिए भारत और यहां के लोगों को जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल सही नहीं है। इस घिनौनी हरकत को जिन अपराधियों ने अंजाम दिया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। इस तरह की घटना कहीं भी, कभी भी और किसी के भी साथ हो सकती है। इसके लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

पीड़िता ने कहा कि भारत के लोग अच्छे हैं, लेकिन मेरा आरोप सिर्फ दोषियों के लिए है। मैं पिछले 6 साल से वर्ल्ड टूर पर निकली हूं। छह माह से इंडिया में ट्रेवल कर रही हूं। मैंने इंडिया में करीब 20 हजार किलोमीटर ट्रेवल किया है। हर जगह सपोर्ट मिला है। मुसीबत की इस घड़ी में मुझे यहां के लोगों का पूरा सपोर्ट मिला। यहां की सरकार का भी सपोर्ट मिला। मैं वैसे सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगी, जिन्होंने मुसीबत की घड़ी में मेरा साथ दिया.। मैं कई अच्छी यादें भी लेकर इंडिया से जा रही हूं। पीड़िता ने कहा कि '' यहां की पुलिस ने अच्छा काम किया है। त्वरित कार्रवाई करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जीवन में घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन यह सफर जारी रहता है। मेरा सफर भी मेरे पहले से तय रूट पर जारी रहेगा।''

बता दें कि स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी घटना से पहले पीड़िता और उसके पति से मिले थे। जब पीड़िता दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कोच्चि गांव में टेंट लगाने के पहले उस जगह की जांच-पड़ताल करने गई हुई थी तो इस दौरान सभी आरोपी वहीं मौजूद थे। उन्होंने पीड़िता और उसके पति को भरोसा दिलाया था कि यह जगह सुरक्षित है। यहां पर टेंट लगाया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static